झारखंड के दिवंगत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.के. सिन्हा के पुत्र हेमंत सिन्हा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Shashi Bhushan Kumar

झारखंड के ख्यातिप्राप्त न्यूरो फिजिशियन दिवंगत डॉ. के.के. सिन्हा के इकलौते पुत्र हेमंत सिन्हा उर्फ पप्पू का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे। उनके निधन की पुष्टि फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह ने की।

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हेमंत सिन्हा का अंतिम संस्कार रविवार को नामकुम के स्वर्णरेखा नदी तट स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके बूटी रोड स्थित आवास मानसरोवर से निकलेगी।

दिवंगत डॉ. के.के. सिन्हा झारखंड के चिकित्सा जगत में सम्मानित नाम रहे हैं। मरीजों के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा भाव उन्हें “ज़िंदगी देने वाला डॉक्टर” की पहचान दिलाती थी। वे दिन-रात बिना समय की परवाह किए मरीजों की देखभाल में जुटे रहते थे और उपचार को ही अपना जीवन समर्पित कर दिया था। आज भी लोग उनकी मानवीय संवेदनाओं और सेवा के प्रति समर्पण को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं।

हेमंत सिन्हा के निधन से चिकित्सक समुदाय और परिचितों में शोक की लहर है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment