झारखंड में अगले पांच दिन मौसम शुष्क, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

Shashi Bhushan Kumar

झारखंड में आगामी पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, इस दौरान न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते सर्दी की तीव्रता में भी कमी-बढ़ोतरी होती रहेगी।

29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे ठंड में हल्की राहत मिल सकती है।हालांकि, 2 और 3 दिसंबर को तापमान फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक घटने की उम्मीद है, जिससे एक बार फिर सर्दी बढ़ सकती है।

29 नवंबर से 3 दिसंबर तक राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान आंशिक रूप से बादलयुक्त रह सकता है। 4 और 5 दिसंबर को सुबह हल्के कोहरे के बाद मौसम साफ़ होने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भी वर्षा नहीं हुई। गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुमला 8.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।वहीं रांची में भी तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment