युवती की मौत से भड़के लोग, चतरा-सिमरिया सड़क 15 घंटे रहा बंद

Shashi Bhushan Kumar

हफुवा सोनूपुर चौक के पास हुए भीषण हादसे के बाद सड़क पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। दुर्घटना में चार लोग घायल,एक युवती की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर चतरा-सिमरिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब 15 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। लेकिन देर रात से घटनास्थल पर परिजन अपनी मांगों पर डटे रहे। बाद में सीओ अनिल कुमार और थाना प्रभारी विपिन कुमार मौके पर पहुंचे, परिजनों से वार्ता की और उन्हें उचित कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन दिया। प्रशासनिक टीम द्वारा समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम नहीं हटाया, जिसके बाद आवागमन पूरी तरह ठप्प है। ग्रामीणों का आरोप है कि तेज रफ्तार हाइवा अक्सर बिना रोक-टोक इस रूट पर दौड़ाते हैं, ऐसे में जिला परिवहन अधिकारी को कार्रवाई करने की आवश्यकता है Iउन्होंने मृतक परिवार को उचित मुआवजा, दोषी चालक पर कार्रवाई और हाइवा पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment