पद समाप्ति पत्र वितरित करे हेमंत सरकार-आदित्य साहू

Shashi Bhushan Kumar

साहू ने कहा कि राज्य सरकार करोड़ों रुपए विज्ञापन और कार्यक्रमों पर खर्च कर अपना पीठ थपथपा रही है।कहा कि हेमंत सरकार को बताना चाहिए कि आज जो लगभग दस हजार नियुक्तियों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है उसमें हेमंत सरकार द्वारा कितनी वेकेंसी निकाली गई है। ये तो अधिकांश पूर्ववर्ती रघुवर सरकार समय निकाली गई वेकेंसी है, जिसे हेमंत सरकार ने कानूनी प्रक्रियाओं में उलझा दिया।

कहा कि दरअसल इंडी गठबंधन योजनाओं को लटकाने ,भटकाने और अटकाने में ज्यादा भरोसा करता है।जनता के कल्याण से इनका कुछ भी लेना देना नहीं।कहा कि 10 लाख नौकरी का वादा कर सत्ता में आने वाली राज्य सरकार 10 हजार से भी कम नियुक्ति पत्र का जश्न मना रही है।कहा कि यही सरकार है जिसने दुबारा सत्ता संभालते ही राज्य में दो लाख से अधिक सरकारी पद को ही समाप्त कर दिया ।कहा कि आज सरकार को नियुक्ति पत्र की जगह पद समाप्ति पत्र वितरित करना चाहिए।

साथ ही कहा कि आज युवा हताश और निराश है , जेएसएस सी सीजीएल की परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। बेरोजगारी भत्ता की चर्चा तक सरकार नहीं कर रही।कहा कि राज्य सरकार ने परीक्षा कैलेंडर जारी करने की घोषणा की थी जिसका कोई अता पता नहीं। ऐसे में यह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह युवा बेरोजगारों के लिए जले पर नमक डालने के समान है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment