मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना बहुउपयोगी होगी साबित, सिद्धेश्वरी नदी के पानी का होगा पूर्ण सदुपयोग- हेमंत सोरेन

Shashi Bhushan Kumar

हर खेत तक पानी पहुंचे, इसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्यभर में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। इस कड़ी में आधुनिक तकनीक आधारित कई मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं की जो नींव रखी गई है, उसमें एक अति महत्वपूर्ण योजना है- मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना। मुख्यमंत्री ने आज दुमका जिला अंतर्गत रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान विधायक आलोक कुमार सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद थे।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment