शोले फिल्म के वीरू नहीं रहे ,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी हीमैन को श्रद्धांजलि

Shashi Bhushan Kumar

फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का 89 वर्ष के उम्र में निधन हो गया बताते चले की बीते कुछ दिनों से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और कुछ दिनों तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था

दिल भी तेरा हम भी तेरे फिल्म से 1960 के दशक में अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले और उसके बाद कई फिल्मों मे अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले जिसमें वे शोले, सीता और गीता, मेरा गांव मेरा देश, लोहा, धरम वीर जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया I 65 सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र के निधन पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, ‘जाने-माने एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं’।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment