श्री श्री जरासंध महाराज की जन्म उत्सव, चंद्रवंशी मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Shashi Bhushan Kumar
कार्यक्रम में श्रधालुगण उपस्थित

चतरा: प्रतापपुर राजा गढ़ प्रांगण में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा प्रतापपुर पूजा समिति द्वारा आयोजित श्री श्री जरासंध महाराज की जन्म उत्सव एवं चंद्रवंशी मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कोलांचल संघर्ष समिति के संस्थापक अनूप भाई ने इस अवसर पर कहा कि जरासंध महाराज एक ऐसे पुरुष थे जो दो माँ के कोख से जन्म लेने का इतिहास है और अपने भुज के बल पर अखंड भारतवर्ष पर अपना साम्राज्य स्थापित कर प्रथम चक्रवर्ती सम्राट बनने का गौरव प्राप्त किया है. अनूप भाई ने कहा कि चंद्रवंशियों क्षत्रिय का इतिहास गौरव में रहा है, लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से पीछे हैं. उन्होंने सत्ताधारी दल से मांग की कि चंद्रवंशियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, नहीं तो अपने बल से साम्राज्य लेंगे. साथ हीं समाज को नशा मुक्त बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि नशा मुक्त समाज होगा तो ही समाज का संपूर्ण विकास संभव है. उन्होंने नई पीढ़ी को अपने सनातन धर्म की प्रति अभी से ही संस्कार भरने की आवश्यकता पर बल दिया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुर संग्राम के विजेता भोजपुरी गायक अंकित सिंह चंद्रवंशी और सीमा ने अपनी प्रस्तुति दी.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा कमिटी के अध्यक्ष पवन कुमार चंद्रवंशी,सचिव विकाश कुमार (बिक्कु) सिंह चंद्रवंशी,कोषाध्यक्ष सौगंध कुमार,मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार राबो,मिथलेश कुमार सोनू,हरिओम चंद्रवंशी,सुनील देव चंद्रवंशी,रघुबीर राम चंद्रवंशी,रौशन कुमार चंद्रवंशी,निर्मल राम,शेखर कुमार,पूर्व अध्यक्ष दामोदर राम,गजेंद्र राम,प्राण कुमार चंद्रवंशी,अमरदीप चंद्रवंशी,अनुज चंद्रवंशी,अजय राज,मोहन राम,संजय राम चंद्रवंशी,जयप्रकाश चंद्रवंशी,मृत्युंजय राम,अर्जुन राम,मनीष चंद्रवंशी,संजीत चंद्रवंशी,गौतम चंद्रवंशी सहित सैंकड़ो चंद्रवंशी परिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिए, साथ हीं इस दौरान हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment