राँची: बुढमू के मतवे गाँव में एक क्लिनिक में घुसकर दो युवको ने झोलाछाप डॉक्टर की गला रेत कर हत्या कर दिया .मृतक दास बंगाल के राजापुर का रहने वाला था और 10 साल से मतबे गाँव में तबारक अंसारी के घर में किराये पर रहता था और क्लिनिक चलाता था. घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी वारिश अंसारी को पकड़ लिया पूछने पर बताया की कफ़ सिरप लेने आया था लेकिन डॉक्टर देने से इनकार कर दिया. हालाँकि बुढमू थानेदार नविन शर्मा ने बताया की आरोपी सरदर्द का दवा लेने आया था, वहां डॉक्टर अपना पुराना बकाया पैसा का मांग करने पर आरोपी और डॉक्टर के बिच में विवाद हुवा और गुस्से में में आकर वारिस अंसारी ने पुरे घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है.

