बोकारो : शनिवार को गोमिया स्थित पावर सब स्टेशन में झारखंड बिजली वितरण लिमिटेड, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोमिया, कथारा के द्वारा एक दिवसीय विद्युत उपभोक्ता शिविर का आयोजन हुआ. यहाँ सहायक अभियंता राजेश बिरुवा ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की उपभोक्ताओं का सुरक्षा शुल्क का विवरण संकलन सहित उपभोक्ता बिलिंग डेटा बेस में मोबाईल नंबर दर्ज होगा. सहायक अभियंता राजेश बिरुवा ने कहा की वैसे उपभोक्ता का जिनका मीटर खराब है विभाग के द्वारा निःशुल्क स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, तथा विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है इसके लिए विभाग कोई शुल्क नहीं ले रहा है. यह भी कहा की उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग के द्वारा जर्जर तार सहित पोल बदले जा रहे है ताकि विद्युत उपभोक्ताओं को सही तरीके से बिजली मिले. मौके पर बादल प्रकाश,रंजीत बास्के,गणेश कुमार, संतोष कुमार साव,भागीरथ नायक,राजेंद्र यादव, संतोष रविदास, राजीव रंजन, प्रकाश राम उपस्थित थे.

