रामगढ़ में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं:एसपी अजय कुमार

Shashi Bhushan Kumar

रामगढ़: हॉकी इंडिया के स्वर्णिम 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में इस दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में रामगढ़ हॉकी संघ के द्वारा गांधी स्कूल मैदान में बॉयज एंड गर्ल्स का प्रदर्शनी हॉकी मैच का आयोजन किया गया. मैच का उद्घाटन रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में रिम्स के पूर्व निदेशक राजीव कुमार गुप्ता, रामगढ़ हॉकी के सीडी सिंह, हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव  सन्तोष गुप्ता, रांची प्रेस क्लब के पूर्व सचिव अखिलेश सिंह,  पूर्व संयुक्त सचिव अभिषेक सिन्हा, कार्यसमिति सदस्य शानू झा, वर्तमान कार्यसमिति सदस्य आलोक सिन्हा, आरजे अरविंद, समाजसेवी नेपाली यादव, धनेश साहू, चेतन मालवरी, गांधी मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य संतोष अनल, हॉकी झारखंड के संजय तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ एसपी ने कहा कि झारखंड में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, रामगढ़ के खिलाड़ियों में भी जज्बा है, बस जरूरत है उन्हें अवसर उपलब्ध कराने की. आयोजन के संदर्भ में हॉकी हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव और रामगढ़ हॉकी के सचिव संतोष गुप्ता ने कहा की रामगढ़ की प्रतिभाओं को निखारने के लिए हॉकी रामगढ़ का प्रयास जारी रहेगा, आगे जल्द ही रामगढ़ के सभी स्कूलों का लीग मैच का आयोजन होगा. रामगढ़ हॉकी के अध्यक्ष सीडी सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया. आयोजन को सफल बनाने में रामगढ़ हॉकी के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव सन्तोष गुप्ता, संजय तिवारी, मो0 कमरुद्दीन, अमिताभ कुणाल, हनी, अभिषेक सिंधु, शिवम राजपूत, नागेश्वर मुंडा, मो0 मुस्तकीम सही नई लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.  

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment