बिहार चुनाव: तवे पर रोटी पलटती रहनी चाहिए-लालू   

Shashi Bhushan Kumar

Patna :  बिहार विधानसभा में सुबह से ही मतदाता अपना मत का प्रयोग केंद्रों मे जाकर कर रहे है . चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग चल रही है . लोकमत के पर्व में लालू परिवार पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. 121 में से 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है और 17 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है ,हालांकि पहले चरण में कुल 18 जिलों को शामिल किया गया है

एक्स पर फोटो शेयर कर के लिखा लालू यादव ने संदेश

अपने एक्स हैन्डल पर परिवार संग मतदान के बाद साझा की तस्वीर जिसमें लिखा है की तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो रोटी जल जाएगी . वहीं वोटिंग के बाद तेजस्वी ने भी कहा कि बदलाव जरूरी है, नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं.

राबड़ी ने दिया दोनों बेटों को आशीर्वाद

इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी. उन्होंने दोनों बेटों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया.

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment