कोल्हापुर, रायगढ़, 18 अक्टूबर (लाइव 7) महाराष्ट्र में अलीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एम बी अत्तर ने पत्रकार हर्षद कशालकर पर हमले से जुड़े एक मामले में भारतीय शेतकारी कामगार पक्ष (बीएसकेपी) के मुख्य सचिव जयंत पाटिल को दोषी ठहराते हुए एक साल की सजा सुनाई और 5,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।
यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव की एक घटना से संबंधित है। अलीबाग के जिला खेल परिसर में मतगणना के दौरान पत्रकार कशालकर पर हमला किया गया था। इस संबंध में 24 मई, 2019 को अलीबाग पुलिस ने जयंत पाटिल, पंडित उर्फ सुभाष पाटिल और अभिजीत कडवे के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
मुकदमे के दौरान 19 गवाहों की गवाही हुई और जिरह के बाद अदालत ने पाटिल को दोषी पाया
संतोष शोभित
लाइव 7
पत्रकार पर हमला करने के मामले में जयंत पाटिल को अदालत ने दोषी करार दिया
Leave a Comment
Leave a Comment

