सीबीआई के 18 कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा तथा सराहनीय सेवा पदक

Live 7 Desk

नयी दिल्ली,14 अगस्त (लाइव 7) राष्ट्रपति ‌द्रौपदी मुर्मु ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 18 अधिकारियों और कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाने की बुधवार को मंजूरी दी।
श्रीमती मुर्मु ने छह अधिकारियों/कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 12 अन्य अधिकारियों/कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जिन्हें प्रदान किया जायेगा उनमें सीबीआई पुलिस अधीक्षक   कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, प्रधान सिपाही  जी लाल आट और प्रधान सिपाही राज कुमार शामिल हैं।

Share This Article
Leave a comment