नागपुर, 22 जून (लाइव 7) केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिंदुत्व की गलत व्याख्या करने पर विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. उदय निरगुडकर की ओर से शनिवार की रात यहां आयोजित सार्वजनिक साक्षात्कार में श्री गडकरी ने स्पष्ट किया कि भगवा झंडा लेकर सड़कों पर उतरना या कुछ कार्य करना हिंदुत्व नहीं है, बल्कि यह मूल्य आधारित जीवन शैली है। उन्होंने कहा, “हम पूजा के दौरान विश्व कल्याण की भी प्रार्थना करते हैं। विविधता में एकता और सभी धर्मों के प्रति सहिष्णुता ही भारतीयता का सच्चा स्वरूप है। यही हिंदुत्व है।”
वर्ष 2029 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर श्री गडकरी ने कहा , “हमने 11 वर्षों में जो देखा वह सिर्फ एक ट्रेलर था और असली फिल्म अभी शुरू होनी है।”
अशोक जितन्द्र
लाइव 7
गडकरी ने हिंदुत्व को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
Leave a Comment
Leave a Comment

