अमेरिका और यूक्रेन ने बहुप्रतीक्षित प्राकृतिक संसाधन समझौते पर हस्ताक्षर किये

Live 7 Desk

वाशिंगटन, 01 मई (लाइव 7) अमेरिका ने महीनों की तनावपूर्ण लाइव 7 के बाद यूक्रेन के साथ उसके ऊर्जा और खनिज संसाधनों के संयुक्त दोहन को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों देश रूस के साथ युद्ध के कारण यूक्रेन को हुए आर्थिक नुकसान से उबारने की प्रकिया को बढ़ावा देने के लिए पुनर्निर्माण निवेश कोष स्थापित करने पर सहमत हुए हैं।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह दर्शाता है कि दोनों पक्ष यूक्रेन में स्थायी शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। कीव के लिए यह समझौतस अमेरिकी सैन्य सहायता तक पहुँचने के लिए आवश्यक माना जाता है।
माना जाता है कि यूक्रेन में ग्रेफाइट, टाइटेनियम और लिथियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के विशाल भंडार हैं। अक्षय ऊर्जा, सैन्य अनुप्रयोगों और औद्योगिक बुनियादी ढांचे में उनके उपयोग के कारण उनकी अत्यधिक मांग है।
बीबीसी ने बताया कि यह समझौता चीन के साथ अमेरिका के व्यापार युद्ध के बीच हुआ है, जहां दुनिया के मौजूदा दुर्लभ-पृथ्वी स्टॉक का 90 प्रतिशत स्रोत है।
अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, नव निर्मित अमेरिका-यूक्रेन पुनर्निर्माण निवेश कोष, फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किए जाने के बाद से अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए गए ‘महत्वपूर्ण वित्तीय और भौतिक समर्थन’ को मान्यता देता है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घोषणा की भाषा श्री ट्रम्प प्रशासन के लिए सामान्य से कहीं अधिक यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाती है। इसमें रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण का उल्लेख है और कहा गया है कि कोई भी राज्य या व्यक्ति जिसने रूसी युद्ध मशीन को वित्तपोषित या आपूर्ति की है, उसे यूक्रेन के पुनर्निर्माण से लाभ उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’
रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने अभी तक समझौते पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
समीक्षा,  
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment