शीतकालीन खेलों के पहले दिन सेना ने जीते सात पदक

Live 7 Desk

गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर), 09 मार्च (लाइव 7) गत चैंपियन भारतीय सेना ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 के दूसरे चरण में रविवार को सात पदक जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
आज यहां हुई स्पर्धाओं में सेना ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। हिमाचल प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। वहीं मेजबान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर खेलो इंडिया शीतकालीन के दूसरे चरण का शानदार आगाज किया।

Share This Article
Leave a Comment