नयी दिल्ली, 14 फरवरी (लाइव 7) प्यार और प्रतिबद्धता का जश्न मनाने के मौसम की शुरुआत के साथ, भारत के सबसे बड़े आभूषण ब्रांड और टाटा समूह का ब्रांड तनिष्क ने ‘सोलमेट डायमंड पेयर’ पेश किया है।
कंपनी ने आज यहां पेश करते हुएकहा कि यह कपल रिंग का एक दुर्लभ सेट है, जो एक शाश्वत बंधन का प्रतीक है। कंपनी ने डी बीयर्स के सहयोग से इस कलेक्शन को लॉन्च किया है। इस विशेष कलेक्शन में दो अंगूठियां हैं एक ही प्राकृतिक हीरे से बनी है, यह दो आत्माओं के बीच अटूट बंधन का प्रतीक हैं। आंतरिक रूप से जुड़ी हुई ये अंगूठियां एक जोड़े के बीच के बंधन को दर्शाती हैं, एक ऐसा बंधन जो न केवल दुर्लभ है बल्कि शाश्वत भी है। यह आविष्कार पारंपरिक आभूषणों से परे एक खूबसूरत रत्न को प्यार और अनंत काल के सार्थक प्रतीक में बदल देता है।
तनिष्क ने प्रस्तुत की ‘सोलमेट डायमंड पेयर’
Leave a Comment
Leave a Comment

