सैन डिएगो खाड़ी में अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

Live 7 Desk

लॉस एंजिल्स, 13 फरवरी (लाइव 7) अमेरिकी सेना का एक विमान बुधवार को सैन डिएगो खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैन डिएगो अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी।
सैन डिएगो हार्बर पुलिस विभाग के अनुसार शेल्टर द्वीप के क्षेत्र में लड़ाकू विमान के पानी में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो पायलटों को बचा लिया गया।
अमेरिकी नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार विमानकर्मी सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए और उन्हें पानी से बाहर निकाल लिया गया।
पायलटों को घटनास्थल पर अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा नाव में स्थानांतरित किया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया।
सैनी
लाइव 7.शिन्हुआ

Share This Article
Leave a Comment