असलंका और तीक्षणा की बदौलत श्रीलंका जीता

Live 7 Desk

कोलंबो 12 फरवरी (लाइव 7) कप्तान चारिथ असलंका (127) की शतकीय पारी के बाद महीश तीक्षणा ( 40 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को यहां 49 रन की आसान जीत दर्ज की।
आर  दासा स्टेडियम पर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 44 ओवर के खेल में 214 रन बनाये जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया की पूरी टीम 33.5 ओवरों में 165 रन पर सिमट गयी। गेंदबाजों की मदद पिच पर असलंका ने मजबूत इच्छाशक्ति और धैर्य का परिचय देते हुये साहसिक शतक बनाया जिसकी बदौलत मेजबान टीम 200 रन का आंकड़ा पार करते में सफल रही। एक समय श्रीलंका की आधी टीम 55 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे संकट के समय में असलंका आगे आये और टीम का स्कोरबोर्ड चलाने का दायित्व अपने ऊपर ले लिया। उन्होने दनिथ वेल्लागे (30) के साथ 67 रनों की अहम साझीदारी निभायी और टीम को संकट से उबारने में सफलता हासिल की। वेल्लागे के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने असलंका का साथ क्रीज पर समय बिता कर किया जिससे असलंका को रन जोड़ने में सफलता मिली।

Share This Article
Leave a Comment