शाहनवाज खान, वैष्णवी और ऋषिता राय ने दिलाए उत्तर प्रदेश को स्वर्ण

Live 7 Desk

लखनऊ, 8 फरवरी (लाइव 7) उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक शाहनवाज खान ने दिलाया। इससे पहले, शुक्रवार रात हुई प्रतियोगिताओं में ताइक्वांडो में वैष्णवी और ऋषिता राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश ने तीन स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीते। अब तक उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय खेलों में 10 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 28 पदक अपने नाम किए हैं।

Share This Article
Leave a Comment