बेदी और अमरिंदर ने दी भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 08 फरवरी (लाइव 7) पुड्डुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बधाई दी है और दिल्ली की जनता को सलाम किया है।
श्रीमती बेदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शनिवार को लिखा, “दिल्ली ने बदलाव के लिए वोट किया है। यमुना नदी में साबरमती की तरह जल-तट हो सकता है। श्री नितिन गडकरी शायद यमुना का उपयोग यात्री यातायात के लिए करें। उम्मीद कर सकते हैं! खराब एसटीपी यमुना में जाने वाले सीवरेज को रोकने के लिए पूरी क्षमता से काम करेंगे। निजी ठेकेदारों को काम पूरा करना होगा। या फिर उन्हें अपने अनुबंध खोने होंगे। और भी बहुत कुछ। समय ही बताएगा। दिल्लीवासी अभी भी आकांक्षी हैं।”

Share This Article
Leave a Comment