-जिगर ने सिटाडेल: हनी बनी के पहले गाने ‘ये सफर’ का अनावरण किया।

Live 7 Desk

मुंबई, 02 अगस्त (लाइव 7) संगीतकार जोड़ी  -जिगर ने शो सिटाडेल: हनी बनी के पहले गाना ये सफर का अनावरण किया।

 -जिगर ने प्रिया सरैया और शिल्पा राव के साथ मिलकर शो के अपने पहले गाने ‘ये सफर’ के लाइव प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह रोमांटिक गीत हनी और बनी की   कहानी कहता है, जिसका किरदार वरुण धवन और सामंथा प्रभु ने निभाया है।निर्देशक राज और डीके के साथ उनके सहयोग के बारे में बात करते हुए,  -जिगर ने कहा, राज और डीके के साथ हमारा सफर शोर इन द सिटी में ‘साइबो’ से शुरू हुआ और गो गोवा गॉन, द फैमिली मैन, स्त्री, फ़र्ज़ी और अब सिटाडेल: हनी बनी के साथ जारी रहा। एक रचनात्मक टीम के रूप में, हमें कभी भी आप सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देने का मौका नहीं मिला। शो का यह रोमांटिक गीत बस हम, राज और डीके, प्रिया और शिल्पा की ओर से एक धन्यवाद नोट है।

 -जिगर और शिल्पा राव द्वारा गाए गए इस गीत को  -जिगर ने कंपोज किया था और प्रिया सरैया ने इसे लिखा था। ‘ये सफर’ के अलावा, शो का एक और गाना, जो कि शो का टाइटल ट्रैक है, को भी ऐश किंग के साथ नए टैलेंट शुभम और श्रुति ने लाइव परफॉर्म किया।

 -जिगर ने कहा, राज और डीके बहुत ही बोल्ड और बहादुर हैं, और इसका सबूत यह है कि जब भी हमने साथ काम किया है, हम हमेशा एक नई आवाज़ और नई प्रतिभा को सामने लाने में सक्षम रहे हैं और सिटाडेल का यह नया टाइटल ट्रैक इसका एक आदर्श उदाहरण है।

उन्होंने पहले शोर इन द सिटी, गो गोवा गॉन, फ़र्ज़ी, द फ़ैमिली मैन, स्त्री और कई अन्य पर एक साथ काम किया है। सिटाडेल: हनी बनी राज और डीके और  -जिगर के बीच 8वां सहयोग है।

 -जिगर का हालिया सिंगल ‘डायमंड नी’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वह राजकुमार राव और   कपूर अभिनीत अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 की रिलीज़ के लिए भी तैयार हैं।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment