हिंदी फिल्में और अभिनेत्रियों की दोहरी भूमिका

Live 7 Desk

(  कुमार से)

मुंबई, 18 अक्टूबर (लाइव 7) हिंदी फिल्मों में कलाकारों के दोहरी भूमिका (डबल रोल) का सुपरहिट फार्मूला दर्शको को बेहद पसंद आता है,ऐसी बहुत-सी फिल्में बनी हैं, जिनमें कलाकारों को दोहरी भूमिका में पेश किया गया है।

फिल्मों में कलाकारों की दोहरी भूमिका के माध्यम से दर्शकों का लंबे अरसे से भरपूर मनोरंजन होता आ रहा है।अपने चहेते स्टार को पर्दे पर दोहरी भूमिका में देखना दर्शकों के लिए भी किसी एक्साइटमेंट से कम नहीं होता। दर्शक अपने पसंदीदा कलाकार को दोहरी भूमिका में देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। डबल रोल पर बनने वाली ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं।ज्यादातर स्टार्स की ख्वाहिश होती है कि वे अपने जीवन में एक बार डबल रोल फिल्म तो जरूर करें। स्क्रीन पर डबल रोल होने की वजह से कलाकारों को डबल स्क्रीन स्पेस तो मिलता ही है ,साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलता है।

डबल रोल वाली फिल्मों की श्रंखृला की अगली कड़ी में फिल्म दो पत्ती का नाम भी जुड़ गया है। फिल्म दो पत्ती में कृति सैनन ने दोहरी भूमिका निभायी है। कृति सैनन दो जुड़वा बहन सौम्या और शैली के किरदार में नजर आयेंगी, जो एकदूसरे की कट्टर दुश्मन है।फिल्म दो पत्ती का निर्माण कनिका ढिल्लों और कृति सैनन ने किया है। इस फिल्म के जरिए कृति बतौर निर्माता बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। ‘दो पत्ती’ कृति के होम प्रोडक्शन ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’ की पहली फिल्म है। फिल्म दो पत्ती से पूर्व कृति सैनन फिल्म राब्ता और हाउसफुल 4 में दोहरी भूमिका निभा चुकी हैं।

कृति सैनन के अलावा कई अभिनेत्रियों ने फिल्मों में दोहरी भूमिका निभायी है।अभिनेत्रियों में सबसे अधिक श्रीदेवी ने दोहरी भूमिका निभायी है।दोहरी भूमिका वाली श्रीदेवी की फिल्मों में वर्ष 1989 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म चालबाज खास तौर पर उल्लेखनीय है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने अंजू और मंजू दो जुड़वां बहनों के किरदार निभाये थे,जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म चालबाज में श्रीदेवी ने एक सीधी-सादी बहन और एक तेजतर्रार बहन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।सुपरहिट फिल्म खुदागवाह में श्रीदेवी ने मां और बेटी की दोहरी भूमिका निभायी थी। इसके अलावा श्रीदेवी फिल्म लम्हे, बंजारन,गुरू, गुरूदेव में भी दोहरी भूमिका में नजर आयी।

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी कई फिल्मों में दोहरी भूमिका निभायी है। इनमें वर्ष 1972 में प्रदर्शित हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म सीता और गीता खास तौर पर उल्लेखनीय है। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में हेमा मालिनी ने सीता और गीता दो जुड़वा बहनों की भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने सीधी सादी. सीता. और तेज तर्रार. गीता की दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।हेमा मालिनी को इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। सीता और गीता के अलावा हेमा मालिनी ने महबूबा, कुदरत,बंदिश, जानेमन, बंदिश जैसी फिल्मों में भी दोहरी भूमिका निभायी है।

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने धर्मा, कालीघटा, अगर तुम ना होते, मैडम एक्स और गीतांजली जैसी फिल्मों में दोहरी भूमिका निभायी है।वर्ष 1952 में प्रदर्शित फिल्म अनहोनी में नरगिस दो बहन मोहिनी और रूप के किरदार में थी।यह उस दौर की बेहतरीन फिल्‍मों में से एक थी। नर्गिेस ने दोनों ही किरदारों को बखूबी निभाया था।वर्ष 1958 में प्रदर्शित फिल्म मधुमती में वैजयंती माला तिहरी भूमिका में नजर आयीं। वर्ष 1964 में प्रदर्शित थ्रिलर फिल्म वो कौन थी में साधना ने दोहरी भूमिका निभायी थी। इसके अलावा साधना ने फिल्म मेरा साया और गीता मेरा नाम में भी दोहरी भूमिका निभायी।वर्ष 1971 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म शर्मीली में राखी ने दो जुड़वां बहन कंचन और कामिनी की भूमिकाओं को बखूबी निभाया था।

वर्ष 1975 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म मौसम में शर्मिला टैगोर ने डबल रोल निभाया था। गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शर्मिला चंदा थापा की भूमिका के साथ-साथ उनकी बेटी काजिली की भूमिका में भी नजर आईं। शर्मिला टैगोर को इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इसके अलावा शर्मिला टैगौर ने वर्ष 1967 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस में भी दोहरी भूमिका निभायी थी। वर्ष 1967 में ही प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म मिलन में नूतन ने दोहरी भूमिका निभायी। इस फिल्म के लिये नूतन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।नूतन ने फिल्म दिल ने फिर याद किया में भी दोहरी भूमिका निभायी थी।

वर्ष 1968 में प्रदर्शित फिल्म ‘दो कलियां’ में नीतू सिंह ने भी दोहरी भूमिकाएं निभाईं थीं। हालांकि इसमें वह बाल कलाकार के तौर पर थी, लेकिन उन्‍होंने दोनों ही किरदारों को बखूबी निभाया था। इसी वर्ष प्रदर्शित फिल्म नीलकमल में वहीदा रहमान भी दोहरी भूमिका में नजर आयीं। वर्ष 1998 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म दुश्मन में काजोल ने जुड़वां बहन   सहगल और नैना सहगल के किरदार में थीं। इसमें   और नैना एक दूसरे से बेहद अलग रहती हैं, जिसमें से   की हत्‍या हो जाती है। इसके बाद नैना, अपनी बहन   की मौत का बदला लेती है।इसके अलावा काजोल ने फिल्म कुछ खट्टी कुछ मीठी और फिल्म हमेशा में भी दोहरी भूमिका निभायी थी।

बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म गजगामिनी में पांच अलग-अलग तरह के किरदार निभाये। इसके अलावा माधुरी ने आंसू बने अंगारे और संगीत में दोहरी भूमिका निभायी थी। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम में दोहरी भूमिका निभायी थी। ओम शांति ओम में दीपिका ने शांतिप्रिया और सैन्डी दो किरदार निभाए। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर डेब्यू पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा दीपिका फिल्म चांदनी चॉक टू चायना में भी दोहरी भूमिका में नजर आयी।वर्ष 2015 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स में कंगना रनौत ने दोहरी भूमिका निभायी थी। यह फिल्म वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म तनु वेड्स मनु का सीक्वल है। इस फिल्‍म में कंगना ने दत्‍तो के रूप में एक हरियाणवी लड़की का रोल निभाया ,जबकि दूसरी मुख्‍य भूमिका तनूजा त्रिवेदी ऊर्फ तनु शर्मा की है।इस फिल्म के लिये कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रियंका चोपड़ा वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म व्हाट्स योर राशि में 12 किरदार निभाये थे। फिल्म ने भले ही उम्मीद के अनुसार बिजनेस ना किया हो, लेकिन प्रियंका ने शानदार अभिनय किया था। प्रियंका चोपड़ा ने इससे पूर्व लव स्टोरी 2050 में दोहरी भूमिका निभायी थी।इन सबके साथ हीं श्यामा ने दो बहनें, मधुबाला ने फागुन और कल हमारा है, मीना कुमारी ने पाकीजा,सुचित्रा सेन ने ममता,   पारेख ने राखी और हथकड़ी, माला सिन्हा ने मर्यादा, तनुजा ने गुस्ताखी माफ ,मुमताज ने रूप तेरा मस्ताना ,रीना रॉय ने मिलाप ,जया प्रदा ने संयोग, डिंपल कपाड़िया ने गुनाहों का फैसला, मीनाक्षी शेषाद्रि ने आवाराबाप ,जूही चावाला ने राधा का संगम, विपाशा बसु ने धूम 2 और अलोन , तब्बू ने   और भूल भुलैया 2,जैकलीन फर्नाडीस ने रॉय , पूजा हेगड़े, कृति सैनन और कृति खरबंदा ने हाउसफुल 4, सोनाक्षी सिन्हा ने काकुड़ा और वेबसीरीज ही ंडी,सनी लियोनी ने एक पहेली लीला और मस्तीजादे ,श्वेता प्रसाद ने फिल्म मकड़ी में दोहरी भूमिका निभायी है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment