सांस्कृतिक संबंध मजबूत बनाएंगे भारत लाओस

Live 7 Desk

वियेनतिएन, 11 अक्टूबर (लाइव 7) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्साय सिफांडोन के साथ आज यहां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय बैठक की और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए मिल कर काम करने का संकल्प लिया।
सूत्रों के अनुसार, श्री मोदी ने 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए लाओस के प्रधानमंत्री को बधाई दी। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-लाओस सभ्यतागत और समकालीन संबंधों को और मजबूत करने पर सार्थक बातचीत की।
सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों जैसे विकास साझीदारी, क्षमता निर्माण, आपदा प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, विरासत बहाली, आर्थिक संबंध, रक्षा सहयोग और लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री सिफांडोन ने टाइफून यागी के बाद लाओस को प्रदान की गई भारत की बाढ़ राहत सहायता के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
दोनों नेताओं ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा भारतीय सहायता के तहत यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, वट फू की चल रही बहाली और संरक्षण द्विपक्षीय संबंधों को एक विशेष आयाम प्रदान करता है।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। श्री सिपांडोन ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका का समर्थन किया। भारत ने 2024 के लिए आसियान की अध्यक्षता के लिए लाओस का पुरजोर समर्थन किया है।
बैठक के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में रक्षा, प्रसारण, सीमा शुल्क सहयोग और मेकांग-गंगा सहयोग के तहत तीन त्वरित प्रभाव परियोजनाओं (क्यूआईपी) के क्षेत्र में समझौता ज्ञापनों/समझौते का आदान-प्रदान किया गया। ये क्यूआईपी लाओ  ायण की विरासत के संरक्षण,  ायण से संबंधित भित्ति चित्रों के साथ वाट पाकिया बौद्ध मंदिर की बहाली और चंपासक प्रांत में  ायण पर छाया कठपुतली थिएटर को समर्थन देने से संबंधित हैं। तीनों क्यूआईपी में से प्रत्येक को लगभग 50 हजार अमेरिकी डॉलर की अनुदान सहायता देने का प्रस्ताव है। भारत लाओ पीडीआर में पोषण सुरक्षा में सुधार के लिए लगभग 10 लाख अमेरिकी डॉलर की अनुदान सहायता भी प्रदान करेगा। भारत संयुक्त राष्ट्र विकास साझीदारी निधि के माध्यम से यह सहायता, दक्षिण-पूर्व एशिया में निधि की पहली ऐसी परियोजना होगी।
 . 
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment