आप ने की ‘इंडिया समूह’ से गद्दारी : मालीवाल

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 08 अक्टूबर(लाइव 7) आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए पार्टी पर हरियाणा चुनाव में इंडिया समूह से ग़द्दारी करने का आरोप लगाया।
सुश्री मालीवाल ने हरियाणा विधान सभा के शुरुआती नतीजों को देखते हुए आज एक्स के माध्यम से आप पर हमला किया। उन्होंने कहा “सिर्फ़ कांग्रेस से बदला लेने के लिए हरियाणा में उतरे। मुझ पर भाजपा का एजेंट होने के झूठे आरोप लगाए, ख़ुद आज इंडिया समूह से ग़द्दारी करके कांग्रेस की वोट काट रहे हैं!”

Share This Article
Leave a comment