पैरोल मिलने के बाद बागपत पहुंचा गुरमीत   रहीम

Live 7 Desk

बागपत 02 अक्टूबर (लाइव 7) बलात्कार और हत्या के मामले में सजा काट रहे गुरमीत   रहीम बुधवार को एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है।
भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वह हरियाणा की जेल से उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम के लिए निकला। ज्ञातव्य है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले   रहीम के पैरोल को मंजूरी दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरमीत ने 21 दिन की इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। गुरमीत ने जेल विभाग को दिए आवेदन में कहा था कि वो उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहेगा। पेरोल मिलने के बाद   रहीम कड़ी सुरक्षा अवस्था के बीच रोहतक की सुनारिया जेल से बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम लाया गया। गाड़ियों का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच   रहीम को बरनावा लेकर पहुंचा। जहां रहकर वह अपना 21 दिन का पैरोल पूरा करेंगे। गुरमीत   रहीम 11वी बार पैरोल के माध्यम से जेल से बाहर आया है।
  रहीम को पैरोल मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है। हरियाणा में चुनाव है। चुनाव से पहले ही राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। हालांकि   रहीम को पैरोल नियम और शर्तों के साथ दिया गया है। उनके शिष्यों का कहना है कि वह किसी राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे।
सं  
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment