श्रीलंका का 602 रन का बड़ा स्कोर,न्यूजीलैंड के झटके दो विकेट

Live 7 Desk

गाले 27 सितंबर (लाइव 7) कामिंडू मेंडिस (नाबाद 182), दिनेश चांदीमल (116), कुसल मेंडिस (नाबाद 106) की शतकीय पारियों के दम पर श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पांच विकेट पर 602 रन बनाने के बाद पारी घोषित करने के बाद न्यूजीलैंड के 22 रन पर दो विकेट चटकाते हुए मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
श्रीलंका ने कल के तीन विकेट पर 306 रन से आगे खेलते हुए अभी 22 रन ही जोड़े थे कि ग्लेन फिलिप्स ने एंजलो मैथ्यूज (88)को आउट कर पवेलियन भेज दिया। श्रीलंका का पांचवां विकेट 402 रन पर धनंजय डीसिल्वा (44) के रूप में गिरा। कप्तान धनजय डी सिल्वा के आउट होने के बाद मैदान पर आए कुसल ने 148 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। ग्लेन फिलिप्स के ओवर में छक्का लगाकर कुसल ने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा। शतक पूरा करने के लिए मेंडिस ने छह चौके और तीन छक्के लगाए। कुसल ने कामिंदु मेंडिस के साथ छठे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। कामिंडू मेंडिस ने 250 गेंदों में 16 चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 182) रनों की पारी खेली।
श्रीलंका ने दूसरे दिन के आखिरी सत्र में पांच विकेट पर 602 रन पर पारी घोषित की। कामिंदु मेंडिस (नाबाद 182) और कुसल मेंडिस (106) रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने तीन विकेट लिये। वहीं टीम साउदी ने एक बल्लेबाज काे आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में टॉम लेथम (2) का विकेट गवां दिया। उन्हें असिता फर्नांडो ने आउट किया। नौवें ओवर में डेवन कॉन्वे (9) को प्रबथ जयसूर्या ने आउट किया। दिन का खेल समाप्त होने के समय न्यूजीलैंड ने 22 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये थे। केन विलियमसन (6) और एजाज पटेल (शून्य) क्रीज पर थे।
श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो और प्रबथ जयसूर्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
 
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment