अक्षरा सिंह और आर्यन बाबू का देवी गीत देवर साथे दर्शन माई के रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 27 सितंबर (लाइव 7) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह और गायक आर्यन बाबू का देवी भक्ति गीत देवर साथे दर्शन माई के रिलीज हो गया है।

गाना देवर साथे दर्शन माई ,नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की महिमा और भक्तों की आस्था को दर्शाता है।

इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा, नवरात्रि का पर्व हर भक्त के जीवन में एक विशेष स्थान रखता है, और इस अवसर पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबकर गीत ‘देवर साथे दर्शन माई के’ को गाना मेरे लिए बहुत ही खास अनुभव था। इस गीत के जरिए मैं अपनी आस्था और भक्ति को अपने श्रोताओं तक पहुंचाना चाहती हूं। मुझे खुशी है कि यह गाना लोगों के दिलों में जगह बना रहा है और उन्हें मां के दर्शन की अनुभूति करा रहा है।आर्यन बाबू के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। टीम के हर सदस्य ने इस गीत को खास बनाने के लिए दिल से मेहनत की है, और मुझे उम्मीद है कि यह गीत नवरात्रि के पूरे माहौल को भक्तिमय बनाए रखेगा। मां दुर्गा की कृपा से यह गाना हर घर में पहुंचे और सभी को प्रेरित करे।

गाना देवर साथे दर्शन माई के गीतकार मनोज मतलबी, संगीतकार घुंघरू जी और संगीत निर्देशक विक्की वोक्स हैं।गाने के संपादक गौरव और डिआई रोहित सिंह हैं। इस भक्ति गीत का निर्माण राजभर ने किया है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment