पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना की हुए त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक

Live 7 Desk

नई दिल्ली/ भोपाल, 26 सितंबर (लाइव 7) मध्यप्रदेश, राजस्थान और केंद्र सरकार के बीच नई दिल्ली के श्रमशक्ति भवन स्थित जल शक्ति मंत्रालय में पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना के संबंध में त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक आयोजित हुयी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल आयोजित हुयी इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आकांक्षी नदी जोड़ो अभियान पर काम चल रहा है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्यों के बीच पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना पर बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। केंद्र शासन के सहयोग से दोनों राज्यों ने बीस वर्ष पुराने मामले का हल निकाल लिया है और शीघ्र ही इस परियोजना के परिणाम दिखेंगे। डॉ यादव ने   व्यक्त की कि आने वाला समय मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्यों के लिए अद्वितीय रहने वाला है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से दोनों राज्यों के बीच लंबित मामले का निवारण कर लिया गया है। शीघ्र ही इस परियोजना का मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) अनुबंध होने वाला है। दोनों राज्यों के हित में मध्यप्रदेश और राजस्थान मिलकर काम कर रहे हैं।
बघेल
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment