बेंगलुरु में महिला का शव टुकड़ों में फ्रिज में रखा मिला

Live 7 Desk

बेंगलुरु, 23 सितंबर (लाइव 7) कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला का 30 से अधिक टुकड़ों में कटा शव ब द किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पीड़ित की पहचान महालक्ष्मी के रूप में हुई है, जो संपीगे रोड पर मंत्री मॉल में काम करती थी। महिला के शरीर के टुकड़े कर उसे व्यालिकवल क्षेत्र के विनायकनगर में एक किराए के घर में फ्रिज में रखा गया था। घर से दुर्गंध आने पर स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों को सूचित किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ब द किया।
पुलिस उपायुक्त शेखर टेकन और व्यालिकवल पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और इलाके की घेराबंदी की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने घर की ओर जाने वाली सड़क को प्रतिबंधित कर दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से एक जोड़ा इस घर में रह रहा था, लेकिन उनके बारे में बहुत कम जानकारी है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सतीश कुमार ने कहा, ‘यह जोड़ा विनायकनगर में एक 1-बीएचके घर में रह रहा था। हत्या की घटना कई दिन पहले हुई होगी। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर है, जबकि फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड ने अपना काम शुरू कर दिया है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यह जोड़ा दूसरे राज्य से आया था, लेकिन कर्नाटक में बस गया था। जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सामने आएगी।’
पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
समीक्षा अशोक
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment