झारखंड के श्रमिक की गंजबासौदा स्टेशन पर मौत, यादव के आर्थिक सहायता के निर्देश

Live 7 Desk

भोपाल, 19 सितंबर (लाइव 7) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विदिशा जिले के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर झारखंड निवासी एक श्रमिक की मृत्यु पर दु:ख जताते हुए मृतक के परिवार को एक लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।
डॉ यादव ने एक्स पर कल देर रात पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई से दिल्ली जा रहे झारखंड के जिला दुमका निवासी श्रमिक मनोज मांझी (36) की विदिशा जिले के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय हुई आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। पार्थिव शरीर कल एंबुलेंस के माध्यम से पैतृक गांव दयालपुर भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
गरिमा
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment