पेरू में जंगल की आग से 15 लोगों की मौत

Live 7 Desk

लीमा, 17 सितंबर (लाइव 7) पेरू के विभिन्न हिस्सों में लगी भीषण जंगल की आग के कारण करीब 15 लोगों की मौत हो गयी है।
देश के स्वास्थ्य मंत्री सीजर वास्केज़ ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अभी तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 128 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारी सतर्क रहेंगे और आग से प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।
पेरू के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे सोमवार को आग से प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी जारी रखने और स्थानीय अधिकारियों और अन्य संस्थानों के साथ कार्रवाई का समन्वय करने के लिए अमेज़न क्षेत्र के लिए रवाना हुए।
समीक्षा अशोक
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment