हत्या की योजना बनाने के आरोप में दो अमेरिकी ,एक चेक हिरासत में

Live 7 Desk

काराकस, 16 सितंबर (लाइव 7) वेनेजुएला के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को समाप्त करने के लिए फ्रांस और पूर्वी यूरोप से भाड़े के सैनिकों के एक समूह को देश में पहुंचाने की योजना बनाने के संदेह में दो और अमेरिकी नागरिकों तथा एक चेक नागरिक को हिरासत में लिया गया। वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति और आंतरिक मामलों मंत्री डियोस्डाडो कैबेलो ने रविवार को यह जानकारी दी।
कैबेलो ने ‘टेलीसुर’ को बताया, “हमारे पास एक और [अमेरिकी] नागरिक है, एक चेक गणराज्य से है, और एक अन्य अमेरिकी नागरिक है।”
कैबेलो ने शनिवार को कहा कि उपटा शहर के मेयर की हत्या की योजना बनाने के संदेह में दो स्पेनिश नागरिकों और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया है।
बंदियों पर शीर्ष राजनीतिक हस्तियों की हत्या के लिए फ्रांस और पूर्वी यूरोप से वेनेजुएला में भाड़े के सैनिकों के एक समूह को पहुंचाने के लिए अमेरिका और स्पेनिश खुफिया सेवाओं के साथ समन्वय में योजना बनाने का भी संदेह है।
सैनी
लाइव 7/स्पुतनिक

Share This Article
Leave a comment