राहुल ने स्थापना दिवस पर दी महिला कांग्रेस को बधाई

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 15 सितंबर (लाइव 7) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि संगठन का संघर्ष देश में महिलाओं की उन्नति में मील का पत्थर साबित होगा।
श्री गांधी ने महिला कांग्रेस के पदाधिकारी से संघर्ष निरंतर जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से महिलाओं सम्मान और समाज में बराबरी मिलेगी। उन्होंने कहा “अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं।”
श्री गांधी ने महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा “आपका अथक परिश्रम भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। उनके सम्मान, समानता और सुरक्षा के लिए आपके संघर्ष और समर्पण को सलाम है।”
 .साहू
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment