खेसारी लाल यादव का गाना ‘हल्का साउंड’ रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 30 अगस्त (लाइव 7) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना ‘हल्का साउंड’ रिलीज हो गया है।

ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्रा. लिमिटेड के बैनर तले बने गाने ‘हल्का साउंड’ को खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशन आर्य शर्मा ने किया है। वीडियो को कृष्णा अमृत फिल्म्स द्वारा शूट किया गया है, और इसका निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की है। गाने में खेसारीलाल यादव और कोमल सिंह की केमेस्ट्री नजर आ रही है।राहुल यादव डीओपी हैं, जबकि आनंद कुमार (संतू) ने इसे संपादित किया है। सहायक कोरियोग्राफर के रूप में आशु, शनि, और अभ्यास ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डीआई का काम रोहित सिंह ने किया है, और प्रोडक्शन हेड आकाश विश्वकर्मा के निर्देशन में इस गाने का निर्माण हुआ है।   विश्वकर्मा ने प्रोडक्शन मैनेजमेंट का कार्यभार संभाला है। निर्माता राजकुमार सिंह के संरक्षण में यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्रा. लिमिटेड द्वारा रिलीज़ किया गया है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment