अरविंद अकेला कल्लू,   सिंह और खुशबू तिवारी केटी का गाना ‘सुन साली जी के बहना’ रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 25 अगस्त (लाइव 7) भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और क्यूट गर्ल   सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘प्यार का देवता’ का मस्ती से भरपूर गाना ‘सुन साली जी के बहना’ रिलीज कर दिया गया है।

सुन साली जी के बहना गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। कोरस डांसर्स के साथ अरविंद अकेला कल्लू और   सिंह पर यह गाना फिल्माया गया है।स्वर्गीय श्याम देहाती के लिखे गीत को का संगीत ओम झा ने तैयार किया है।

गौरतलब है कि साई श्रृंगार बैनर तले बनी फिल्म ‘प्यार का देवता’ के प्रोड्यूसर   कुमार सिंह हैं। एडिटर एवं निर्देशक एम फैजल रियाज़ हैं।लेखक   राय हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू,   सिंह, नूर तूबा, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह आदि हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, स्व० श्याम देहाती, यादव राज, फनिदर राव, आशुतोष तिवारी, संतोष राजा हैं। डीओपी अयूब अली खान, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, फाईट मास्टर दिनेश यादव हैं।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment