प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का रोमांटिक गाना ‘दिल में समा गइला’ रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 24 अगस्त (लाइव 7) गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी का रोमांटिक गाना ‘दिल में समा गइला’ रिलीज हो गया है।

म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह का नया गाना ‘दिल में समा गइला’ रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘दिलवा में समा गइला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं।इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनीत शाह हैं। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, कोरियोग्राफर साहिल राज हैं। मिक्स एंड मास्टर फोनिक स्टूडियो ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment