चिंटू की दुल्हनिया का ट्रेलर रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 23 अगस्त (लाइव 7) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता   पाण्डेय चिंटू की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म चिंटू की दुल्हनिया का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।

फ़िल्म चिंटू की दुल्हनिया में एक संयुक्त परिवार की कहानी दिखाई गई है जिसमें एक लड़के की 15 साल पहले शादी करके उसका गौना नहीं कराया गया है , उसी फ्रस्ट्रेशन में वो उल्टा सीधा काम करते रहता है। उसी परिवार के मुखिया एक 60 साल के वृद्ध रहते हैं जिनकी रूढ़िवादी सोंच से परिवार वाले परेशान होते रहते हैं और उनके मरने की कामना करते रहते हैं। इसी में हास्य के मौके बनते हैं और कहानी में एक नई लड़की के आगमन और फिर गलतफहमियां आकर संजीदा और गम्भीरता का रुख ले लेती हैं। इस कहानी में इमोशन का समावेश भी हुआ है और इसका प्रभाव भी बखूबी देखने को मिल रहा है ।

जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म चिंटू की दुल्हनिया के निर्माता मुकेश जवाहिर चौहान, वहीं सह निर्माता   सिंह चौहान, भंवर सिंह, दिलीप कुमार पांडेय, शिवकुमार रमेश जायसवाल और शैलेन्द्र गुप्ता हैं। फ़िल्म के छोटू यादव ने लिखे हैं,जिन्हें संगीत से छोटे बाबा ने सजाया है। वहीं नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी,   देवन और महेश आचार्य ने किया है। कार्यकारी निर्माता सरोज मिश्रा हैं। फ़िल्म की कथा,पटकथा और संवाद वीरू ठाकुर ने लिखा है।चंदन सिंह ने निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी समीर सैय्यद ने की है।मारधाड़ दिलीप यादव ने कराया है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment