70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (लाइव 7) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2022) के विजेताओं के नामों का एलान कर दिया।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा यहां की गयी। वर्ष 2022 में विभिन्न भाषाओं में निर्मित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस तक कई कैटेगिरी में इन अवॉर्ड की घोषणा की गयी। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को दिये गये हैं।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें उनकी फिल्म ‘कांतारा’ के लिये बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस वर्ष की जूरी में फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष, राहुल रवैल, नीला माधव पांडा, गैर-फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्ष और गंगाधर मुदलैर, सिनेमा जूरी पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के अध्यक्ष थे।

मलयालम भाषा के नाटक आत्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने साझा किया। पोन्नियिन सेलवन: 1 ने सर्वाधिक चार पुरस्कार जीते। तिरुचित्राबलम में नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस के लिये मानसी पारेख ने अवार्ड जीता। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार   बड़जात्या को फिल्म उंचाई के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म ऊंचाई के लिये हीं दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार पवन मल्होत्रा को फिल्म फौजी के लिये दिया गया। संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कंतारा चुनी गयी। सर्वश्रेष्ठ डेब्यू का पुरस्कार प्रमोद कुमार को फिल्म फौजा के लिये मिला।

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म के लिये आइना चुनी गयी। बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिये मोनो नो अवेयर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर , विशाल भारद्वाज,बेस्ट फीचर फिल्म प्रोमोटिंग नेशनल, सोशल मीडिया और एनवायरनमेंटल वेल्यू कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती),बेस्ट फिल्म (एवीजीसी- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक): ब्रह्मास्त्र ,बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट श्रीपत (मल्लिकापुरम, मलयालम फिल्म),स्पेशल मेंशन मनोज बाजपेयी (गुलमोहर), म्यूजिक डायरेक्टर   सलिल फिल्म (कढ़ीकन) के लिये दिया गया।

बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी) गुलमोहर, बेस्ट फीचर फिल्म (तेलुगू): कार्तिकेय 2, बेस्ट फीचर फिल्म (तमिल): पोन्नियन सेल्वन ,बेस्ट फीचर फिल्म (टीवा): सिकाइसल,बेस्ट फीचर फिल्म (मलयालम): साउदी वेलक्का सीसी,बेस्ट फीचर फिल्म (कन्नड़): के. जी. एफ. चैप्टर 2 ,बेस्ट फीचर फिल्म (मराठी): वाल्वी ,बेस्ट फीचर फिल्म (पंजाबी): बागी दी धी , बेस्ट आसामी फिल्म इमुथी पुथी ,बेस्ट बंगाली फिल्म कबेरी अंतर्धानऔर बेस्ट फीचर फिल्म (उड़िया): दमन चुनी गयी।

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवार्ड (स्टंड कोरियोग्राफर) केजीएफ चैप्टर-2 (कन्नड़) स्टंट कोरियोग्राफर- अनबेरिव को मिला। बेस्ट लिरिक्स फौजा (हरियाणा)गीतकार- नौशाद सदर खान (सलामी), बेस्ट कोरियोग्राफी तिरुचित्रमबलम (तमिल),कोरियोग्राफर- जानी मास्टर और सतीश कृष्ण (मेघम कारुकथा),बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन म्यूजिक डायरेक्टर (सॉन्ग्स),ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 : शिवा (हिंदी)- प्रीतम,म्यूजिक डायरेक्टर (बैकग्राउंड म्यूजिक),पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 (तमिल)-एआर रहमान को दिया गया।

बेस्ट एडिटिंग अत्तम (द प्ले) एडिटर- महेश भुवानेंद,बेस्ट प्रोड्कशन डिजाइन,अपाराजितो- डिजाइनर- आनंदा आध्या,बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर कच्छ एक्सप्रेस- गुजराती,कॉस्ट्यूम डिजाइनर- निकी जोशी,बेस्ट मेकअप अपराजितो (द अनडिफिटिड) बंगाली, मेकअप आर्टिस्ट- सामंथ कुंदू को दिया गया। बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (केसरिया, ब्रह्मास्त्र- पार्ट 1: शिवा (हिंदी),बेस्ट फीमेल प्लैक सिंगरससऊदी वेलांका सीसी, सऊदी बेबी कोकोनट (मलयालम) सिंगर-बॉम्बे जयाश्री (छायुम वेयिल),बेस्ट सिनेमैटोग्राफी पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1 (तमिल) सिनेमैटोग्राफर – रवि वर्मन,बेस्ट स्क्रीनप्ले स्क्रीनप्ले राइटर (ओरिजिनल)अत्तम (द प्ले): आनंद एकारशी,डायलॉग राइटर गुलमोहर: अर्पिता मुखर्जी एंड राहुल वी चित्तेला,बेस्ट साउंड डिजाइन पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 (तमिल),साउंड डिजाइनर : आनंद कृष्णामूर्ति,बेस्ट एडिटिंग अत्तम (द प्ले), एडिटर- महेश भुवानेंद को मिला। बेस्ट बुक ऑफ सिनेमा किशोर कुमार द अलटिमेट बायोग्राफी को मिला। बेस्ट फिल्म क्रिटिक दीपक दुआ बने।

 .श्रवण

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment