दिल्ली में कांग्रेस का संविधान रक्षक अभियान शुरु

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (लाइव 7) कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में शुक्रवार से संविधान रक्षक अभियान की शुरुआत की और अभियान दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में 100 दिन तक चलेगा और फिर 26 नवंबर को ताल कटोरा स्टेडियम में समारोह पूर्वक इस अभियान का समापन किया जाएगा।
कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव तथा पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख राजेश लिलोथिया ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस के संविधान रक्षक अभियान में अब तक तीन लाख से ज्यादा संविधान रक्षक वॉलिंटियर्स अभियान के लिए नामांकन करवा चुके हैं। पार्टी का लक्ष्य अगले 100 दिन में दिल्ली के लगभग हर विधान सभा क्षेत्र में संविधान रक्षक बनाना है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का मकसद देश में संविधान को बचाना है और संविधान की रक्षा कर लोगों की रक्षा करना है। इसके लिए शुरू किए गए संविधान रक्षक अभियान अब तक देश की कई राज्यों में संविधान रक्षक वॉलिंटियर्स बनाएं गए हैं। इस क्रम में आज दिल्ली के लिए अभियान की शुरुआत की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हर गांव में एक महिला और एक पुरुष को प्रमुख संविधान रक्षक बनाया जायेग। उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित कर प्रमुख संविधान रक्षक बनाया जाएगा। कार्यक्रम 100 दिन का होगा।अब तक यह कार्यक्रम महाराष्ट्र हरियाणा झारखंड में शुरू किया जा चुका है और दिल्ली में किया जा रहा है और इस कार्यक्रम का समापन 26 नवंबर को दिल्ली कर ताल कटोरा स्टेडियम में समारोह पूर्वक किया जाएगा उन्होंने बताया कि इस समारोह में कांग्रेस नेतृत्व शामिल होगा।
  अशोक
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment