दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में नाव पलटने से दो मछुआरों की मौत

Live 7 Desk

कैनबरा, 15 अगस्त (लाइव 7) दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर एक नाव के पलटने से दो मछुआरों की मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार अपराह्न अधिकारियों को नाव पलटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद समुद्र और वायु मार्ग से आपातकालीन तलाश अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों को कल रात दक्षिणी तट से दूर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया मुख्य भूमि और कंगारू द्वीप के बीच उन्हें समुद्र में दो 65 वर्षीय पुरुषों के शव मिले। जिनकी पहचान मछुआरों के रूप में हुई है।
संतोष,  
लाइव 7/शिन्हुआ

Share This Article
Leave a comment