कांग्रेस को धोखा देने वाले ‘आस्तीन के सांपों’ से रहें सावधान: दिग्विजय

Live 7 Desk

भिंड, 10 अगस्त (लाइव 7) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को धोखा देने वाले ‘आस्तीन के सांप’ जैसे लोगों से कार्यकर्ता सावधान रहें।
श्री सिंह जिले के लहार में कल कांग्रेस पार्टी के सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कथित तौर पर भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तय किया ​है भाजपा के लिए काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराएंगे। इसके लिए अलग से सेल भी बना रहे हैं। सेल में आने वाले मामलों को एकत्रित कर कोर्ट में जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस को आस्तीन के सांपों से सचेत रहना है। उन्होंने इस दौरान जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठा फंसाएंगे तो वे इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
मंच को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष और लहार के पूर्व विधायक डॉ गोविंद सिंह भावुक हो गए। वे आंखों में आंसू भर कर बोले कि​ जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए खून-पसीना बहाया, उन पर जुल्म हो रहे हैं। पुलिस-प्रशासन फर्जी केस कर रहे हैं।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नेताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर   श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया।
सं गरिमा
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment