भोजपुरी फिल्म सनम का ट्रेलर रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 09 अगस्त (लाइव 7) बॉलीवुड से भोजपुरी फ़िल्म जगत में एंट्री कर चुके राहुल शर्मा की नई भोजपुरी फिल्म ‘सनम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
फ़िल्म सनम में राहुल शर्मा के साथ दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मेघा श्री और भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री प्रीति मौर्या नजर आएगी। इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने फ़िल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। जिसमें घर के मुखिया दादा जी और परिवार का लाडला पोता का रिश्ता दिखाया गया है। दादा जी की भूमिका में अभिनेता विनोद मिश्रा, पोते की भूमिका में राहुल शर्मा,  िका की भूमिका में मेघा श्री और प्रीति मौर्या, हीरो के दोस्त के किरदार में रोहित सिंह मटरू, मेहमान भूमिका में प्रगति भट्ट और काजल त्रिपाठी नजर आ रही हैं। इस फिल्म निर्माता के रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। फ़िल्म की कहानी, पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी लिखी है।
फ़िल्म सनम के मुख्य कलाकार राहुल शर्मा, मेघा श्री, प्रीती मौर्या, विनोद मिश्रा, रोहित सिंह मटरू, संजीय मिश्रा, शम्भू राणा, निशा तिवारी, धामा वर्मा,   राय, योगेश पाण्डेय, रिषभ राजपूत, मिंटू सिंह, आँचल तिवारी, पूजा चौधरी, प्रगति भट्ट (अतिथि कलाकार), काजल त्रिपाठी हैं। सह-निर्देशक विवेक कुमार मणि, छायांकन जगमिंदर सिंह हुडल, संगीतकार साजन मिश्रा, शुभम तिवारी हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी, धरम हिन्दुस्तानी हैं। सिंगर सुगम सिंह, प्रियंका सिंह ज्योति शर्मा हैं। नृत्य निर्देशक एम के गुप्ता, पार्श्व संगीत असलम सुरती, कला निर्देशक रंधीर हैं। संकलन कोमल वर्मा, बिजनेस हेड इमरोज अख्तर, प्रोडक्शन कंट्रोलर अखिलेश राय, कार्यकारी निर्माता राजेश सिरसाट हैं। वीएफएक्स चन्दन कुमार, डीआई मनिंदर सिंह (बंटी) ने किया है। ट्रेलर एडिटर उमेश मिश्रा हैं। साउंड इफेक्ट और मिक्सिंग कृष्णा विश्वकर्मा, वेश भूषा बादशाह खान का है। इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमने फ़िल्म सनम का ट्रेलर लांच कर दिया है, जोकि हर किसी को पसंद आ रहा है। वर्ल्डवाइड के बैनर से बनने वाली हर फिल्म दर्शकों के इमोशन और डिमांड के अनुसार अच्छे सब्जेक्ट पर बनती है और लोग हमें प्यार भी देते हैं। अच्छी और कमर्शियल फिल्में बनाना मेरी प्राथमिकता है। इस फ़िल्म की कहानी जबरदस्त है और इसकी मेकिंग भी बड़े स्तर पर की गई है।
राहुल शर्मा ने कहा,फिल्म सनम मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरी और मेघाश्री की जोड़ी फुल टू धमाल मचाने वाली है। मुझे दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद की हमेशा जरूरत है। फ़िल्म प्रोड्यूसर रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद, उन्होंने इतनी अच्छी में कास्ट किया, जिसके लिए मैं आभारी हूँ। मेरी कोशिश रही है कि अपने किरदार को जीवंत करूं, जिससे दर्शकों का दिल जीत सकूं। उम्मीद है कि फिल्म सनम दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी।
 
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment