श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया

Live 7 Desk

कोलंबो 04 अगस्त (लाइव 7) जेफ्री वैंडरसे (छह विकेट) चरित असलंका (चार विकेट) की बेहतरीन गेेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने रविवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को 32 रनों से हरा दिया है। यह 2021 के बाद भारत के खिलाफ श्रीलंका की पहली एकदिवसीय जीत है।
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 97 रनों की साझेदारी की। जेफ्री वैंडरसे ने 14वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (64) काे आउट कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद 18 ओवर में वैंडर ने शुभमन गिल (35) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली (14), शिवम दुबे (शून्य), श्रेयस अय्यर (7) और के एल राहुल (शून्य) को भी वैंडर ने आउट किया। अक्षर पटेल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ 38 रनों की साझेदारी कर जीत की उम्मीद को बनाये रखा। 34वें ओवर में चरित असलंका ने अक्षर पटेल (44) काे आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 36वें ओवर में असलंका ने वॉशिंगटन सुंदर (15) को भी पगबाधा आउट कर भारत को आठवां झटका दिया। मोहम्मद सिराज (4) भी असलंका का शिकार बने। दसवें विकेट के रूप में अर्शदीप सिंह (3) रनआउट हुये। भारतीय टीम 42.2 ओवर में 208 रन पर सिमट गई।
श्रीलंका की ओर से जेफ्री वैंडरसे ने 10 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट लिये। चरित असलंका को 6.2 ओवर में 20 रन देकर चार विकेट मिले।
इससे पहले आज यहां श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।अविष्का फर्नाडों (40) कामिंडु मेंडिस (40) तथा दुनित वेल्लालगे (39) की उपयोगी पारियों की बदौलत श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया।
हालांकि बल्लेबाजी करने श्रीलंका की शुरुआत खराब रहीं और पतुम निसंका बिना खाता खोले वापस पैवेलियन लौट आए। उन्हें सिराज ने विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए अविष्का फर्नाडों और कुसल मेंडिस ने 74 रनों की साझेदारी की। सुंदर ने 17वें ओवर में अविष्का को अपनी ही गेंद पर कैच कर भारत को दूसरा विकेट दिलाया। इसके बाद कुसल मेंडिस और सदीरा समराविक्रमा ने तीसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े। श्रीलंका का चौथा विकेट 111 रनों पर सदीरा के रुप में गिरा जिसे अक्षर पटेल की गेंद पर कोहली ने कैच आउट किया। दुनित वेल्लालगे 39 एवं कामिंडु मेडिंस ने 44 गेंदों पर 40 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम का स्कोर 240 रनों तक पहुंचाया।
भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए वहीं कुलदीप यादव ने 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल को एक एक विकेट मिला जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए।
 
लाइव 7

Share This Article
Leave a comment