JET में 15 नए एलाइड विषय को जोड़कर , फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई है

Shashi Bhushan Kumar

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 की विषय सूची में बदलाव किया है, जिसमें 15 नए संबद्ध विषय (allied subjects) शामिल किए गए हैं, जिससे विषयों की कुल संख्या बढ़ गई है. इससे फायदा अन्य विषयों के अभ्यर्थी को सीधा लाभ मिलेगा पात्रता के आधार पर आवेदन करे सकेंगे.

जेट का आवेदन करने की तिथि पहले 17 नवंबर 2025 तय थी, लेकिन अब आयोग ने इसे बढ़ाकर 1 दिसंबर 2025 (रात 11:45 बजे तक) कर दिया है। वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 2 दिसंबर 2025 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है. आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि 3 से 5 दिसंबर 2025 है.

नए एलाइड विषय-


लाइफ साइंस (कोड 703): बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोइंफॉर्मेटिक्स, बायोकैमिस्ट्री और बायोसाइंस

इतिहास (कोड 06): आर्कियोलॉजी (पुरातत्व).

लेबर एंड सोशल वेलफेयर (कोड 55): रूरल डेवलपमेंट
होम साइंस (कोड 12): इसके अंतर्गत सीएनडी (क्लोदिंग एंड न्यूट्रिशन) तथा टेक्सटाइल एंड फैशन डिजाइनिंग.

फिजिकल साइंस (फिजिक्स) (कोड 705): अब इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस को नया एलाइड विषय बनाया गया है.

जेपीएससी ने 15 नए विषयों को जोड़ा है जिसका एकमात्र मकसद अधिक से अधिक विभिन्न स्नातक विषयों के छूट रहे अभ्यर्थी को शामिल करना और शैक्षणिक विविधता को बढ़ावा देना है .

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment