मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (लाइव 7) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी।
भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, भाजपा महासचिव सुनील बंसल ने प्रेस लाइव 7 में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाली 17 सिंतबर से दो अक्टूबर तक भाजपा की ओर से ‘सेवा पखवाड़ा’ का देश भर में आयोजन किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का 17 सिंतबर को जन्मदिवस है और उन्होंने भारत की राजनीति में सेवा, स्वच्छता जैसे मौलिक विषयों को सबके सामने स्थापित किया है। उन्होंने सेवा के साथ-साथ पूरे देश को स्वच्छता का भी महामंत्र दिया है।
आज देश के सदूरवर्ती ग् ीण क्षेत्र तक स्वच्छ जल की व्यवस्था और हर एक जन के लिए सम्मान के साथ स्वच्छता स्थानों की उपलब्धता भी कराई गयी है। उनके प्रधानमंत्रित्व के कार्यकाल के दौरान और उनके मुख्यमंत्री रहते हुए भी, आपदा की घटनाओं में, संकट में, महामारी में उन्होनें लोगों को सेवा के साथ जनता के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी का हमेशा ये विजन रहता है कि राजनीति भी सेवा का माध्यम है और इसलिए परंपरागत आलोचना से दूर आम लोगों के जीवन के दुखों को दूर करना, सरकार की नीतियों के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं को नीचे तक लेकर जाना इन सब को हम लोगो ने नेतृत्व में हमने देखा है।
तिवारी,  
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment