हैदराबाद, 03 नवंबर (लाइव 7 ) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत पहुँचने और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर स्थिति की पूरी जानकारी देते रहने को भी कहा। श्री रेड्डी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि सभी घायल यात्रियों को तुरंत हैदराबाद पहुँचाया जाए और उन्हें सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने जिलाधिकारी से राहत कार्यों में तेजी लाने और पीड़ितों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।
शोभित
लाइव 7
मुख्यमंत्री रेड्डी ने चेवेल्ला बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, तत्काल राहत उपायों के निर्देश
Leave a Comment
Leave a Comment

