भारत और फ्रांस के बीच विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी, मिलकर भारत में बनायेंगे अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर

Live 7 Desk

मुंबई 17 फरवरी (लाइव 7) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस को भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक बताते हुए मंगलवार को कहा कि इस विश्वास को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में बदलने का निर्णय लिया है जिसके तहत दोनों देशों की साझेदारी में भारत में हेलिकॉप्टर इकाई का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस ने लोगों और कंपनियों को दोहरे कराधान से बचाने के लिए भी समझौता किया है। इसके साथ ही भारत-फ्रांस स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई सेंटर और डिजिटल विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी केन्द्र की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस एरोनॉटिक्स क्षेत्र में कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र भी शुरू करेंगे। उन्होंने दुनिया में अनिश्चितता के दौर में भारत-फ्रांस साझेदारी को वैश्विक स्थिरता के लिए एक ताकत बताया।

Share This Article
Leave a Comment