नयी दिल्ली, 28 फरवरी (लाइव 7) महाराष्ट्र के बा ती में 28 जनवरी 2026 को हुए विमान हादसे कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट में दुर्घटना के समय दृश्यता न्यूनतम सीमा से कम होने और हवाई पट्टी तथा रनवे के रखरखाव में कमी की बात का खुलासा हुआ है। इस हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी थी। जांच में पता चला है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक पहले पायलट ने कहा था – “उफ, उफ”।

