इस्लामाबाद, 30 मार्च (लाइव 7) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सैन्य अभियान में शुक्रवार रात कम से कम 10 लोग मारे गए। एक सुरक्षा सूत्र ने ने यह जानकारी दी।
सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रांत के मर्दन जिले के बाबूजई इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया।
क्षेत्र के कटलांग पर्वत श्रृंखला में तीन अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों के ठिकानों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
सूत्र ने बताया कि अभियान के दौरान भीषण गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 10 लोग हताहत हुए। उन्होंने बताया कि अभियान के बड़े दायरे के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि अभियान के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सैनी
लाइव 7/शिन्हुआ
पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान में 10 लोग मारे गए

Leave a Comment
Leave a Comment